सेबी ने वैश्विक फिनटेक महोत्सव में प्रतिभूति बाजार टेकस्प्रिंट पेश किया

Ads

सेबी ने वैश्विक फिनटेक महोत्सव में प्रतिभूति बाजार टेकस्प्रिंट पेश किया

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 06:37 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 06:37 PM IST

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को वैश्विक फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) महोत्सव 2026 के तहत प्रतिभूति बाजार ‘टेकस्प्रिंट’ पेश किया। इस पहल का मकसद प्रतिभूति बाजार की वास्तविक चुनौतियों से निपटने के लिए देश के तकनीकी प्रतिभा का उपयोग करना है।

बाजार बुनियादी ढांचा संस्थानों और उद्योग निकायों के साथ मिलकर तैयार किया गया यह ‘टेकस्प्रिंट’ नवोन्मेषकों को ऐसे डिजिटल समाधान बनाने के लिए आमंत्रित करता है जो खुदरा निवेशकों को सशक्त बनाने और भारत के पूंजी बाजार में पारदर्शिता, दक्षता, नियमों का पालन और पहुंच को बेहतर बनाने पर केंद्रित हों।

इस पहल का विषय… ‘नवाचार पर अमल: भविष्य के लिए प्रतिभूति बाजार को आकार देना’ है।

प्रतिभागियों को मुख्य समस्याओं पर समाधान विकसित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

टेकस्प्रिंट प्रतिभागियों को वैश्विक फिनटेक महोत्सव में अपने समाधान प्रदर्शित करने और नकद पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करने का अवसर देगा।

छांटे गये नवाचारों पर सेबी नवोन्मेष ‘सैंडबॉक्स’ कार्यक्रम के तहत संरक्षण के लिए भी विचार किया जाएगा।

पुरस्कार राशि में विजेता के लिए 2.5 लाख रुपये, पहले रनर-अप के लिए दो लाख रुपये, दूसरे रनर-अप के लिए 1.5 लाख रुपये और जूरी की सिफारिश पाने वाली प्रविष्टियों के लिए 50,000 रुपये प्रति प्रविष्टि शामिल हैं।

भाषा रमण अजय

अजय