Lucknow Coaching Center Fire News: देखते ही देखते आग का गोला बना राजधानी का ये कोचिंग सेंटर, इतने छात्रों की मौत की खबर, कईयों ने बिल्डिंग से कूदकर बचाई जान

Ads

Lucknow Coaching Center Fire News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में भयानक आग लग गई है।

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 05:26 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 06:06 PM IST

Lucknow Coaching Center Fire News/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में भयानक आग लग गई है।
  • आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।
  • इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है।

Lucknow Coaching Center Fire News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में भयानक आग लग गई है। बताया जा रहा है कि, बिल्डिंग में आईटी कंपनी का एक कोचिंग सेंटर है। कोचिंग सेंटर में भी भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। (Lucknow Coaching Center Fire News) मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस आ गए हैं पर आग इतनी भयंकर है कि अब तक काबू नहीं पाया जा सका। इस घटना में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इसकी पुष्टि की है।

मौके पर आग और धुएं के कारण मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। दमकलकर्मी छत से बिल्डिंग की दीवार तोड़कर अंदर घुसे हैं। (Lucknow Coaching Center Fire News) बिल्डिंग में आग लगने की खबर सुनकर कोचिंग कर रहे बच्चों के माता-पिता भी पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को अपराह्न करीब तीन बजे अलीगंज थाना क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग संस्थान की इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी।

Lucknow Coaching Center Fire News: अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौट रहे सीएम योगी

लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक इमारत में लगी भीषण आग  की घटना का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ रवाना हो गए। 23 जून को उन्हें हाथरस और फिर आगरा जाना था, पर अब इन जगहों के दौरे पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-