शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी में 100 अंकों की कमजोरी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी में 100 अंकों की कमजोरी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी में 100 अंकों की कमजोरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: June 28, 2022 10:35 am IST

मुंबई, 28 जून (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 317 अंक से अधिक टूट गया। इससे पहले बाजार ने लगातार तीन दिन तेजी दिखाई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते भी शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ा।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 317.41 अंक गिरकर 52,843.87 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 99.65 अंक गिरकर 15,732.40 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व, विप्रो, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज हरे निशान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई, सोल और हांगकांग के बाजार मध्य सत्र सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार भी सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में