Gold Rate Today 05 Aug 2026: क्रूड ऑयल सस्ता होते ही और नीचे आया सोना, अब 1.31 लाख के करीब बिक रहा इस कैरेट का गोल्ड, आज का ताजा रेट देख हैरान हो गए खरीदार!
Gold Rate Today 05 Aug 2026: लगातार स्थिर रहने के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की चमक फीकी पड़ने और चांदी सस्ती होने की वजह बाजार में बदलाव माना जा रहा है। जानिए कीमतों में गिरावट का कारण और प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव क्या है?
(Gold Rate Today 05 Aug 2026/ Image Credit: AI-generated)
- दो दिनों की स्थिरता के बाद सोना फिर हुआ सस्ता।
- 24 कैरेट गोल्ड में ₹230 तक की गिरावट दर्ज।
- सात दिन बाद चांदी की कीमतों में आई नरमी।
बिजनेस: Gold Rate Today 05 Aug 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलते हालात और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बढ़ी सतर्कता का असर सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) पर दिखाई दे रहा है। लगातार दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद सोने के भाव में फिर गिरावट आई है। वहीं, सात दिनों की स्थिरता के बाद चांदी भी सस्ती हुई है। निवेशकों की नजर अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर बनी हुई है।
सोना हुआ सस्ता, दो दिनों में आई इतनी गिरावट
अगर सोने के रेट की बात करें तो पिछले दो दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब 230 रुपये और 22 कैरेट सोना करीब 210 रुपये सस्ता हुआ है। आज दिल्ली में भी सोने की कीमतों में 10 रुपये की कमी दर्ज की गई। मौजूदा समय में राजधानी में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,140 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,140 रुपये है। देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के भाव लगभग इसी दायरे में बने हुए हैं। जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और चेन्नई में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत (Gold Price Today) 1,31,990 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और 24 कैरेट वाला सोना 1,43,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)
| शहर | 24 कैरेट गोल्ड भाव | 22 कैरेट गोल्ड भाव | 18 कैरेट गोल्ड भाव |
| Delhi Gold Rate Today | ₹ 1,44,140 | ₹ 1,32,140 | ₹ 1,08,140 |
| Mumbai Gold Rate Today | ₹ 1,43,990 | ₹ 1,31,990 | ₹ 1,07,990 |
| Kolkata Gold Rate Today | ₹ 1,43,990 | ₹ 1,31,990 | ₹ 1,07,990 |
| Chennai Gold Rate Today | ₹ 1,43,990 | ₹ 1,31,990 | ₹ 1,10,140 |
| Bengaluru Gold Rate Today | ₹ 1,43,990 | ₹ 1,31,990 | ₹ 1,07,990 |
| Hyderabad Gold Rate Today | ₹ 1,44,210 | ₹ 1,32,190 | ₹ 1,08,150 |
| Lucknow Gold Rate Today | ₹ 1,44,140 | ₹ 1,32,140 | ₹ 1,08,140 |
| Bhopal Rate Today | ₹ 1,44,040 | ₹ 1,32,040 | ₹ 1,08,040 |
| Jaipur Gold Rate Today | ₹ 1,44,140 | ₹ 1,32,140 | ₹ 1,08,140 |
| Ahmedabad Gold Rate Today | ₹ 1,44,040 | ₹ 1,32,040 | ₹ 1,08,040 |
सात दिन बाद चांदी की चमक भी पड़ी फीकी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली। लगातार सात दिनों तक स्थिर रहने के बाद एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है। दिल्ली में आज चांदी का भाव (Silver Price Today) 2,34,900 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में भी चांदी इसी कीमत के आसपास बिक रही है। इससे पहले 28 जुलाई को चांदी के भाव में एक किलो पर 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
क्या है कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर सतर्क रुख और महंगाई की चिंता के कारण सोने-चांदी पर दबाव (Gold Silver Price Today) बना हुआ है। निवेशकों की नजर अब अमेरिका के रोजगार आंकड़ों, डॉलर की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर है। आने वाले दिनों में फेड के फैसले और वैश्विक आर्थिक संकेत ही सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे। अगर ब्याज दरों में बदलाव के संकेत मिलते हैं तो कीमती धातुओं में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में पिछले 10 दिनों में सोने के दाम (1 ग्राम) का बदलाव
| दिनांक | 24 कैरेट सोना (₹/ग्राम) | बदलाव | 22 कैरेट सोना (₹/ग्राम) | बदलाव |
| अगस्त 05, 2026 | ₹ 14,414 | ₹ -1 | ₹ 13,214 | ₹ -1 |
| अगस्त 04, 2026 | ₹ 14,415 | ₹ -22 | ₹ 13,215 | ₹ -20 |
| अगस्त 03, 2026 | ₹ 14,437 | ₹ 0 | ₹ 13,235 | ₹ 0 |
| अगस्त 02, 2026 | ₹ 14,437 | ₹ 0 | ₹ 13,235 | ₹ 0 |
| अगस्त 01, 2026 | ₹ 14,437 | ₹ -38 | ₹ 13,235 | ₹ -35 |
| जुलाई 31, 2026 | ₹ 14,475 | ₹ 27 | ₹ 13,270 | ₹ 25 |
| जुलाई 30, 2026 | ₹ 14,448 | ₹ 82 | ₹ 13,245 | ₹ 75 |
| जुलाई 29, 2026 | ₹ 14,366 | ₹ -66 | ₹ 13,170 | ₹ -60 |
| जुलाई 28, 2026 | ₹ 14,432 | ₹ -172 | ₹ 13,230 | ₹ -155 |
| जुलाई 27, 2026 | ₹ 14,604 | ₹ 96 | ₹ 13,385 | ₹ 85 |
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market 05 August 2026: क्या आज खुलते ही दौड़ेगा शेयर बाजार? ब्याज दरों के फैसले से पहले गिफ्ट निफ्टी ने बढ़ाई निवेशकों की उम्मीदें
- Lok Sabha Joint Director Suicide: लोकसभा के ज्वाइंट डाइरेक्टर ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस को मिला 10 पन्नों का सुसाइड नोट
- Faridabad Teacher Murder Live Video: 32 सेकंड में कई वार, सनकी आशिक ने स्कूल में शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, वीडियो हो रहा वायरल

Facebook


