Free Bus Travel for Senior Citizens: अब नहीं लगेगी 60+ वालों की टिकट.. बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, राज्य की भाजपा सरकार ने निभाया अपना वादा

उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा योजना शुरू करने हेतु 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया।

Free Bus Travel for Senior Citizens: अब नहीं लगेगी 60+ वालों की टिकट.. बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, राज्य की भाजपा सरकार ने निभाया अपना वादा

Free Bus Travel for Senior Citizens in Uttar Pradesh || Image- UP Roadways File

Modified Date: August 5, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: August 5, 2026 11:19 am IST
HIGHLIGHTS
  • वरिष्ठ महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा।
  • योजना के लिए 100 करोड़ मंजूर।
  • 60 वर्ष से अधिक आयु पात्र।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने फैसला किया है कि अब वरिष्ठ महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। (Free Bus Travel for Senior Citizens) इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

योजना के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर

सरकार ने प्रथम अनुपूरक बजट में इस योजना के संचालन के लिए 100 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। यह राशि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को दी जाएगी, ताकि वरिष्ठ महिलाओं की मुफ्त यात्रा के बदले रोडवेज को भुगतान किया जा सके और योजना का संचालन सुचारु रूप से जारी रहे।

वरिष्ठ महिलाओं को मिलेगी राहत

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस योजना से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए यात्रा करने में आर्थिक राहत मिलेगी। (Free Bus Travel for Senior Citizens) उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है और यह योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

लाखों महिलाओं को होगा फायदा

सरकार का अनुमान है कि इस योजना का लाभ प्रदेश की लाखों वरिष्ठ महिलाओं को मिलेगा। इसे सामाजिक कल्याण और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल किया गया है, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को यात्रा के खर्च से राहत मिल सके और वे बिना आर्थिक चिंता के अपने आवश्यक कार्यों के लिए सफर कर सकें।

इन्हें भी पढ़ें:

उप्र: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ईरान और ओमान

भारी बारिश से श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन में सात लोगों की मौत, स्कूल बंद

लूला सरकार से तनातनी के बीच ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में ब्राजील की राजदूत का वीजा रद्द किया

महाराष्ट्र: पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला ने बच्चे के मुंह में चिपकने वाला पदार्थ डाला


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown