शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,750 से नीचे

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,750 से नीचे

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,750 से नीचे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: May 12, 2021 4:38 am IST

मुंबई, 12 मई (भाषा) नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक टूट गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 403.16 अंक या 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 48,758.65 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 112.80 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 14,737.95 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, एचयूएल, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, एलएंडटी, एसबीआई और ओएनजीसी में तेजी देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 340.60 अंक या 0.69 प्रतिशत गिरकर 49,161.81 पर और निफ्टी 91.60 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,850.75 पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में