शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स फिर से 60 हजार के पार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स फिर से 60 हजार के पार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स फिर से 60 हजार के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: September 12, 2022 10:13 am IST

मुंबई, 12 सितंबर (भाषा) एशियाई बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में तेजी रही।

इस दौरान लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 274.07 अंक चढ़कर 60,067.21 पर पहुंच गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 79.45 अंक बढ़कर 17,910.50 पर कारोबार कर रहा था।

बाजार की नजर खुदरा मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर है, जिनकी घोषणा सोमवार को की जानी है।

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एचडीएफसी, डॉ रेड्डीज, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान के बाजार सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि चीन और दक्षिण कोरिया में बाजार छुट्टियों के चलते बंद थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.38 प्रतिशत फिसलकर 91.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,132.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में