AD · 728×90Advertisement

एलिवेट कैंपस का शेयर पहले दिन के कारोबार में करीब 11 प्रतिशत टूटा

एलिवेट कैंपस का शेयर पहले दिन के कारोबार में करीब 11 प्रतिशत टूटा

एलिवेट कैंपस का शेयर पहले दिन के कारोबार में करीब 11 प्रतिशत टूटा
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 6:13 pmModified: 30 Sept 2026 | 6:13 pm

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) एलिवेट कैंपस का शेयर बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 362 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 356.50 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 1.51 प्रतिशत कम है। कारोबार के दौरान शेयर 19.88 प्रतिशत तक कमजोर होकर 290 रुपये पर आ गया। अंत में यह 10.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 322.95 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर भी कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 355.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में यह 322.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,442.71 करोड़ रुपये रहा।

एलिवेट कैंपस के 2,100 करोड़ रुपये के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 1.79 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ में नए शेयर जारी किए गए थे और इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं था। इसके लिए मूल्य दायरा 343-362 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

कंपनी उच्च शिक्षा संस्थानों में परिसर के भीतर छात्र आवास सुविधाओं का स्वामित्व, संचालन और प्रबंधन करती है। इसके पास के-12 शिक्षा से जुड़ी परिसंपत्तियां भी हैं।

एलिवेट कैंपस अपने मंच के जरिये संस्थानों को छात्र आवास, भोजन, सुरक्षा और परिसर संचालन सहित एकीकृत गैर-शैक्षणिक सेवाएं उपलब्ध कराती है।

निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल के-12 संस्थाओं और परिसरों के अधिग्रहण, कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

भाषा यासिर अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: एलिवेट कैंपस का शेयर पहले दिन के कारोबार में करीब 11 प्रतिशत टूटा

People also search for:Share Lead Elevate Campus
मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

30 Sept 2026 | 10:27 pm
भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

30 Sept 2026 | 10:24 pm
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

30 Sept 2026 | 10:18 pm
कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

30 Sept 2026 | 10:13 pm
सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

30 Sept 2026 | 10:03 pm
लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

30 Sept 2026 | 10:02 pm
गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

30 Sept 2026 | 10:00 pm
अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

30 Sept 2026 | 9:52 pm