र्फैक्टल एनालिटिक्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में सात प्रतिशत टूटा

Ads

र्फैक्टल एनालिटिक्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में सात प्रतिशत टूटा

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 09:18 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 09:18 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) कृत्रिम मेधा (एआई) समाधान प्रदाता, र्फैक्टल एनालिटिक्स का शेयर सोमवार को पहले दिन के कारोबार में 900 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सात प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुआ।

एनएसई में शेयर 876 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 2.67 प्रतिशत कम है। दिन के दौरान, यह 897.30 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। आखिर में यह 6.92 प्रतिशत नीचे 837.70 रुपये पर बंद हुआ।

बीएसई में, शेयर ने स्थिर शुरुआत की और 900 रुपये पर खुला। बाद में, शेयर 5.84 प्रतिशत नीचे 847.40 रुपये पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में, बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 14,572.32 करोड़ रुपये था।

संख्या के हिसाब से, एनएसई में फ्रैक्टल एनालिटिक्स के 68.19 लाख शेयर का कारोबार हुआ, और बीएसई में 4.21 लाख शेयरों का काोबार हुआ।

इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंक या 0.79 प्रतिशत चढ़कर 83,277.15 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 211.65 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 25,682.75 पर बंद हुआ।

पिछले सप्ताह फ्रैक्टल एनालिटिक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के आखिरी दिन 2.66 गुना अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 857 रुपये से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

2,834 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1,023.5 करोड़ रुपये तक के शेयरों का ताजा निर्गम और 1,810.4 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय