गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का शेयर पहले दिन के कारोबार में पांच प्र्रतिशत से ज्यादा चढ़ा

गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का शेयर पहले दिन के कारोबार में पांच प्र्रतिशत से ज्यादा चढ़ा

गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का शेयर पहले दिन के कारोबार में पांच प्र्रतिशत से ज्यादा चढ़ा
Modified Date: August 26, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: August 26, 2026 8:23 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड का शेयर बुधवार को 160 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले पांच प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में शेयर का कारोबार 185.20 रुपये पर शुरू हुआ, जो निर्गम मूल्य से 15.75 प्रतिशत ज्यादा है। दिन के कारोबार में इसमें 19.59 प्रतिशत का उछाल आया और यह 191.35 रुपये तक पहुंच गया। आखिर में कंपनी का शेयर 5.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 168.70 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में, यह 185 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो 15.62 प्रतिशत ज्यादा था। बाद में कंपनी का शेयर 5.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 168.67 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,378.84 करोड़ रुपये था।

गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के आखिरी दिन 31.33 गुना बोलियां मिली थीं।

इस 550 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 152-160 रुपये प्रति शेयर था।

सार्वजनिक निर्गम में 450 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए और 100 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी।

नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, नए कोष शुरू करने और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में