जीएसपी क्रॉप साइंस का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 11 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद

Ads

जीएसपी क्रॉप साइंस का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 11 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 06:07 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 06:07 PM IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) कृषि रसायन कंपनी जीएसपी क्रॉप साइंस लिमिटेड का शेयर मंगलवार को अपने 320 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में शेयर का कारोबार 3.84 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 332.30 रुपये पर शुरू हुआ। कारोबार के दौरान, इसमें 13.62 प्रतिशत के उछाल के साथ यह 363.60 रुपये पर पहुंच गया। बाद में यह 11.28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 356.10 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में शेयर ने 2.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 328 रुपये पर शुरुआत की और बाद में यह 11.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 356.25 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,656.53 करोड़ रुपये रहा।

जीएसपी क्रॉप साइंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले बुधवार को बोली के अंतिम दिन 1.61 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 400 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 304-320 रुपये प्रति शेयर था।

जीएसपी क्रॉप साइंस एक अनुसंधान-केंद्रित कृषि रसायन कंपनी है जिसे भारत में कीटनाशकों, खरपतवारनाशकों, फफूंदनाशकों तथा पादप वृद्धि नियामकों के विकास एवं विनिर्माण में 39 वर्ष से अधिक का अनुभव है।

भाषा

योगेश रमण

रमण