Reported By: Dhanendra Pratap Singh
,Rewa Rape Case/Image Credit: IBC24.in
Rewa Rape Case: रीवा: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टर जैसे सम्मानित पेशे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक डॉक्टर ने इलाज के बहाने एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर न सिर्फ उसका विश्वास जीता, बल्कि झूठी शादी का नाटक रचकर महीनों तक उसका शोषण करता रहा। (Rewa Rape Case) पीड़िता द्वारा नईगढ़ी थाना में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, जनवरी 2025 में वह इलाज के लिए आरोपी डॉक्टर अरविंद कुमार गौड़ के क्लिनिक पहुंची थी। इलाज के दौरान डॉक्टर ने धीरे-धीरे उससे बातचीत बढ़ाई और मीठी बातों, झूठे वादों और भावनात्मक जाल में फंसाकर उसे अपने करीब कर लिया।
मार्च 2025 में आरोपी ने युवती को महोबा गांव स्थित अपनी चाची के घर बुलाया, जहां उसने सिंदूर और माला पहनाकर शादी का नाटक किया और उसे अपनी पत्नी होने का विश्वास दिलाया। इसके बाद जून 2025 से जनवरी 2026 तक आरोपी ने किराए के कमरे में युवती के साथ पति-पत्नी की तरह रहते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए। (Rewa Doctor Rape Case) मामले ने तब मोड़ लिया जब फरवरी 2026 में युवती की तबीयत बिगड़ने पर वह अपने घर लौटी और आरोपी ने उससे संपर्क तोड़ लिया। फोन नंबर ब्लॉक कर दिया और अपने क्लिनिक भी बंद कर फरार हो गया।
जब पीड़िता आरोपी के गांव पहुंची तो सच्चाई जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी पहले से शादीशुदा था और तीन बच्चों का पिता भी है। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (Rewa Girl Rape Case) फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-