इस्लामाबाद, 24 मार्च (एपी) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि उनका देश ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए ‘‘सार्थक और निर्णायक वार्ता को सुगम बनाने’’ के लिए तैयार है।
शरीफ ने यह टिप्पणी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में की।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। पाकिस्तान उन देशों में से एक है जो ईरान और अमेरिका के बीच राजनयिक वार्ता के लिए पैरवी कर रहे हैं।
शरीफ ने पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिका और ईरान की सहमति होने पर पाकिस्तान संघर्ष के व्यापक समाधान के लिए सार्थक और निर्णायक वार्ता की मेजबानी करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार है तथा इसे अपने लिए सम्मान की बात मानता है।’’
एपी आशीष नरेश
नरेश