आय फाइनेंस का शेयर पहले दिन के कारोबार में मामूली गिरावट के साथ बंद

Ads

आय फाइनेंस का शेयर पहले दिन के कारोबार में मामूली गिरावट के साथ बंद

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 07:59 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 07:59 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आय फाइनेंस का शेयर सोमवार को बाजार में हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 129 रुपये पर ही एनएसई और बीएसई दोनों पर सूचीबद्ध हुआ।

कारोबार के दौरान शेयर ने एनएसई पर 133.80 रुपये और बीएसई पर 132.75 रुपये का उच्च स्तर छुआ।

हालांकि, अंत में यह एनएसई पर यह 128.80 रुपये पर बंद हुआ, जो 0.16 प्रतिशत की गिरावट है।

बीएसई पर यह 128.90 रुपये पर बंद हुआ, जो 0.08 प्रतिशत का नुकसान है।

कारोबार के अंत तक बीएसई पर कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 3,181.05 करोड़ रुपये था।

मात्रा के लिहाज़ से एनएसई पर 98.23 लाख और बीएसई पर 13.16 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ।

कंपनी ने 1,010 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 122-129 रुपये प्रति शेयर तय किया था। आईपीओ में 710 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 300 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आय फाइनेंस का उद्देश्य भविष्य में कारोबार में वृद्धि और परिसंपत्ति खंड के विस्तार के लिए अपने पूंजी आधार को मजबूत करना है।

भाषा

योगेश अजय

अजय