नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शुक्रवार को सूचीबद्ध हुए।
कंपनी का शेयर 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले एनएसई पर 186 रुपये पर खुला, जो करीब छह प्रतिशत अधिक की उछाल को दर्शाता है।
बीएसई पर इसने 181.10 रुपये पर कारोबार करना शुरू किया और बाद में बढ़कर 190.15 रुपये तक पहुंच गया।
सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी का बाजार मूल्य 642.09 करोड़ रुपये रहा।
ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 3.33 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
भाषा
योगेश संतोष
संतोष