मुंबई, 17 अप्रैल (भाषा) रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 28 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.86 पर पहुंच गया।
भूराजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान से घरेलू मुद्रा को बल मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.93 पर खुला और शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 92.86 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से 28 पैसे की मजबूती दर्शाता है।
रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर 93.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 98.07 पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 176.08 अंक यानी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 78,164.76 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 33.90 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 24,232.60 पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 382.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
भाषा योगेश मनीषा
मनीषा