आईजीपीएल दक्षिण अफ्रीका : माने को छह शॉट की बढत

Ads

आईजीपीएल दक्षिण अफ्रीका : माने को छह शॉट की बढत

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 02:06 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 02:06 PM IST

जोहानिसबर्ग, 17 अप्रैल (भाषा) शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के उदयन माने ने आठ अंडर 64 स्कोर करके एएम ग्रीन आईजीपीएल आमंत्रण दक्षिण अफ्रीका गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर के बाद छह शॉट की बढत बना ली है ।

पहले दिन बोगीरहित सात अंडर 65 स्कोर करने के बाद ओलंपियन माने ने 15 अंडर स्कोर किया ।

मानव शाह, पुखराज सिंह और गगनजीत भुल्लर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं । मिलिंद सोनी, राघव चुघ और करणदीप कोचर संयुक्त आठवें स्थान पर हैं । वीर गणपति, हर्षजीत सिंह सेठी, वरूण पारिख और कार्तिक शर्मा चार अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर हैं ।

भाषा मोना पंत

पंत