कच्चे तेल की कीमतें गिरने से पेट्रोलियम कंपनियों के शेयर उछले

कच्चे तेल की कीमतें गिरने से पेट्रोलियम कंपनियों के शेयर उछले

कच्चे तेल की कीमतें गिरने से पेट्रोलियम कंपनियों के शेयर उछले
Modified Date: April 8, 2026 / 09:41 pm IST
Published Date: April 8, 2026 9:41 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को आई तेज गिरावट के बीच तेल विपणन कंपनियों के शेयरों में खासी तेजी रही जिसमें एचपीसीएल लगभग 10 प्रतिशत बढ़ गया।

भू-राजनीतिक तनाव घटने से वैश्विक कच्चा तेल मानक ब्रेंट क्रूड 15.16 प्रतिशत गिरकर 92.54 डॉलर प्रति बैरल रह गया। इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोलियम कंपनियों के शेयरों पर देखा गया।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का शेयर बीएसई पर 9.93 प्रतिशत बढ़कर 364.30 रुपये पर बंद हुआ।

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का शेयर 7.44 प्रतिशत बढ़कर 298.05 रुपये और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का शेयर 6.62 प्रतिशत बढ़कर 143.40 रुपये पर पहुंच गया।

तेल विपणन कंपनियां कच्चे तेल की ज़्यादा कीमतों की वजह से हाल में काफी दबाव में आ गई थीं, जिससे उनके रिफाइनिंग और विपणन मार्जिन पर असर पड़ने का खतरा था।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में