Raipur Crime News: रायपुरा ओवर ब्रिज लूट कांड में पुलिस को मिली सफलता, तीन नाबालिग समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Raipur Crime News: डीडी नगर इलाके में लूट की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Raipur Crime News/Image Credit: IBC24.in
- रायपुर के डीडी नगर इलाके में लूट की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।।
- पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों समेत 3 नाबालिग बालकों को गिरफ्तार किया है
- आरोपियों ने लूट की उक्त घटनाओं को अंजाम देने के की बात स्वीकार कर ली।
Raipur Crime News: रायपुर: राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में लूट की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों समेत 3 नाबालिग बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि, पिछले दिनो बीजेपी नेत्री के छोटे भाई अपने काका को निजी अस्पताल से देखकर सेक्टर-06 भिलाई स्थित घर लौट रहा था। (Raipur Crime News) इस दौरान रायपुरा ओवर ब्रिज के पास रात करीबन डेढ़ बजे से 02 बजे के बीच किया शो रूम के बीच रास्ते में उसकी गाड़ी खराब हो गई।
आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस
इसी दौरान तीन अज्ञात लड़के स्कुटी में आये और चाकू निकालकर डरा धमका कर उसके आई फोन 12 एवं बैग में रखें दस्तावेज, ए टी एम कार्ड व पासबुक समेत 50 हजार नगदी लूटकर फरार हो गये थे। पीड़ित ने जिसकी एफआईआर डीडी नगर थाने में दर्ज करवाई थी। (Raipur Crime News) आरोपियों की तलाश में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिटऔर थाना डी डी नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही प्रकरणों में मुखबिर सक्रिय किया गया।
पुलिस ने तीन नाबालिग समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहनों के संबंध में भी अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे, कि लगातार प्रयासों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर प्रकरण में 02 आरोपी और 03 नाबालिगों सहित कुल 05 शातिर लुटेरो को पकड़ा। (Raipur Crime News) पूछताछ में उनके द्वारा लूट की उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस ने भूपेश कुमार साहू, हयांश उर्फ अयान पाल समेत सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 03 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन एवं चाकू जप्त कर सभी के खिलाफ कार्यवाही की गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Donald Trump Latest News: ‘ईरान को हथियार देने वाले देश पर लगेगा 50% टैरिफ’.. सीजफायर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वार
- Adhir Ranjan Convoy Accident: दिग्गज कांग्रेस नेता के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी गाड़ी को टक्कर, कई लोग हुए घायल
- Chhattisgarh Liquor Scam: शराब घोटाले में बड़ा अपडेट, जेल से रिहा हुए सौम्या चौरसिया और के.के. श्रीवास्तव, इन शर्तों का करना होगा पालन

Facebook


