Adhir Ranjan Convoy Accident: दिग्गज कांग्रेस नेता के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी गाड़ी को टक्कर, कई लोग हुए घायल
Adhir Ranjan Convoy Accident: अधीर रंजन चौधरी का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया है। इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में आ गए।
Adhir Ranjan Convoy Accident/Image Credit: IBC24.in
- कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया है।
- हादसे में सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल हो गए हैं।
- इस घटना की जानकारी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में आ गए।
Adhir Ranjan Convoy Accident: मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के जीवंती से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया है। इस हादसे में अधीर रंजन के साथ काफिले में चल रहे सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में आ गए।
कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि, कांग्रेस नेता अधीर रंजन बंगाल के कांडी में अपना चुनावी अभियान पूरा करके बहरामपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मुर्शिदाबाद के जीवंती के पास अधीर रंजन चौधरी के काफिले की एक गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल हो गए हैं। (Adhir Ranjan Convoy Accident) इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता इसे जानबूझकर अंजाम दी गई घटना बता रहे हैं।
अधीर रंजन की तरफ से आया बयान
Adhir Ranjan Convoy Accident: वहीं दूसरी तरफ इस सड़क हादसे के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन के ऑफिस की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि, जान-बूझकर किया गया हो। उनका दावा है कि हमारे कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी देने के लिए फोन किया पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। (Adhir Ranjan Convoy Accident) यह घटना उस वक्त हुई जब अधीर कांडी में अपना चुनावी अभियान पूरा करके बहरामपुर लौट रहे थे घटना शाम करीब 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Chhattisgarh Liquor Scam: शराब घोटाले में बड़ा अपडेट, EOW ने कोर्ट में पेश किया 9वां पूरक चालान, सौम्या चौरसिया पर लगे और भी कई गंभीर आरोप
- Sakti Protest News: प्रदेश के इस जिले में डोलोमाइट की नई खदान का विरोध, जनसुनवाई में फूटा ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा
- Morena Crime News: रेत माफिया ने ली वन आरक्षक की जान, बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इलाके में फैला तनाव

Facebook


