Israel America Iran War: ईरान ने एक बार फिर रोकी होर्मुज में टैंकरों की आवाजाही, कहा- अब बिना पूछे जहाज गुजरे तो उड़ा देंगे, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला

ईरान ने एक बार फिर रोकी होर्मुज में टैंकरों की आवाजाही, कहा- अब बिना पूछे जहाज गुजरे तो उड़ा देंगे, Israel America Iran War Strait of Hormuz Update

Israel America Iran War: ईरान ने एक बार फिर रोकी होर्मुज में टैंकरों की आवाजाही, कहा- अब बिना पूछे जहाज गुजरे तो उड़ा देंगे, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला
Modified Date: April 8, 2026 / 09:56 pm IST
Published Date: April 8, 2026 9:53 pm IST

Strait of Hormuz Update अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। इजराइल ने लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि लेबनान पर हमले नहीं रुके तो वह सीजफायर से पीछे हट सकता है। साथ ही ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की आवाजाही रोक दी है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इजराइल का कहना है कि लेबनान में सक्रिय हिज्बुल्लाह के कारण वहां सीजफायर लागू नहीं होता। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी स्पष्ट किया है कि यह समझौता केवल अमेरिका और ईरान के बीच है।

Strait of Hormuz Update इजराइल का मानना है कि लेबनान में उसका हवाई अभियान जारी रहेगा। जंग के करीब 40 दिन बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर हुआ। यह सीजफायर 14 दिनों के लिए हुआ है यानी अगले दो हफ्तों तक ये दोनों देश एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। मगर इसके कुछ ही घंटे बाद ईरान ने सीजफायर को लेकर बड़ा बयान दे लिया। उसने युद्धविराम से पीछे हटने की धमकी दे दी।

लेबनान के राष्ट्रपति ने की इजराइली हमलों की निंदा

Israel America Iran War एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इजराइली हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बेरूत और अन्य इलाकों में हुए इजराइली हमलों को बर्बर बताया है। साथ ही तनाव बढ़ाने के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। IDF के हमलों में दर्जनों इमारतें नष्ट हो गईं, अस्पताल चरमरा गए। बचावकर्मी मलबे में शवों की तलाश कर रहे हैं।

लेबनान में 89 लोगों की मौत, 700 घायल

हताहतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि बुधवार को पूरे लेबनान में हुए इजराइली हमलों में 89 लोग मारे गए जबकि 700 लोग घायल हो गए।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।