प्रसोल केमिकल्स का शेयर करीब 10 प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध

प्रसोल केमिकल्स का शेयर करीब 10 प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध

प्रसोल केमिकल्स का शेयर करीब 10 प्रतिशत गिरावट के साथ सूचीबद्ध
Modified Date: September 16, 2026 / 11:22 am IST
Published Date: September 16, 2026 11:22 am IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) विशेष रसायन विनिर्माता कंपनी प्रसोल केमिकल्स लिमिटेड का शेयर अपने 676 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने 611 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 9.61 प्रतिशत कम है। वहीं एनएसई पर यह निर्गम मूल्य से 9.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 610 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,746.31 करोड़ रुपये रहा।

प्रसोल केमिकल्स के 500 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 3.30 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 643-676 रुपये प्रति शेयर था।

प्रसोल केमिकल्स लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से करीब 150 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

नए शेयर से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

वर्ष 1992 में प्राची पॉली प्रोडक्ट्स के नाम से शुरू हुई कंपनी ने 2007 में अपना नाम बदलकर प्रसोल केमिकल्स किया था। 2022 में यह सार्वजनिक कंपनी बनी। कंपनी एसीटोन तथा फॉस्फोरस आधारित और अन्य विशेष रसायनों का उत्पादन करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में