पोत परिवहन मंत्री ने ‘पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स’ पेश किया

Ads

पोत परिवहन मंत्री ने 'पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स' पेश किया

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 10:13 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 10:13 PM IST

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लॉजिस्टिक पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (एलपीपीआई) और समुद्री क्षेत्र में बेहतर संचालन, पारदर्शिता तथा कारोबार सुगमता बढ़ाने के उद्देश्य से चार प्रमुख डिजिटल पहलों की शुरुआत की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन पहलों का उद्घाटन मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए) के 37वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर किया गया।

सागर आंकलन ढांचे के तहत विकसित एलपीपीआई एक राष्ट्रीय मानक निर्धारण तंत्र है, जिसका उद्देश्य भारतीय बंदरगाहों के परिचालन प्रदर्शन का मूल्यांकन और सुधार करना है।

इस अवसर पर सोनोवाल ने कहा, ‘हमने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लॉजिस्टिक पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (एलपीपीआई) की शुरुआत की है। यह भारतीय बंदरगाहों की दक्षता, पारदर्शिता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’

उन्होंने कहा कि निरंतर सुधार और वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रदर्शन को बढ़ावा देकर यह पहल भारत को एक प्रमुख समुद्री शक्ति के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी।

भाषा योगेश रमण

रमण