Uttarakhand Latest Today News: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर होगा उत्तराखंड के दूसरे खाद्य परीक्षण लैब का लोकार्पण.. मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ली अफसरों की बैठक

Ads

Uttarakhand Latest Today News: उत्तराखंड में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दूसरी खाद्य परीक्षण लैब का लोकार्पण किया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 08:29 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 08:46 PM IST

Uttarakhand Latest Today News || Image- Uttarakhand DIPR

HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड की दूसरी खाद्य परीक्षण लैब 7 जून को शुरू होगी।
  • खाद्य मिलावट रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
  • कुंभ 2027 के लिए खाद्य सुरक्षा तैयारियां तेज करने पर जोर।

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की 6वीं बैठक सम्पन्न हुई। (Uttarakhand Latest Today News) मुख्य सचिव ने प्रदेश की दूसरी खाद्य परीक्षण लैब को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस अवसर पर (07 जून, 2026 को) अनिवार्य रूप से लोकार्पित किए जाने के निर्देश दिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

होगी खाद्य पदार्थों की लगातार एवं नियमित जांच

उन्होंने प्रवर्तन गतिविधियों को बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य पदार्थों की जांच बढ़ाए जाने के लिए राज्य सेक्टर के बजट में प्रावधान किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से मिलने वाले बजट के लिए एक कॉर्पस भी बनाया जाए, ताकि खाद्य पदार्थों की लगातार एवं नियमित जांच कराई जा सके। उन्होंने मिलावटखोरी में लगातार संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित न्यायालयों में चल रहे मामलों में मजबूत पैरवी की जाए, ताकि मिलावटखोरों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

ईको सिस्टम को और मजबूत करने पर जोर

मुख्य सचिव ने शिकायतों के लिए चार अंकों का हेल्प डेस्क नंबर जारी कर प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को मिलावट या किसी भी प्रकार की शिकायत करने में आसानी हो सके। (Uttarakhand Latest Today News) उन्होंने प्रदेश के भीतर खाद्य सुरक्षा के लिए उपलब्ध ईको सिस्टम को और मजबूत किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फूड सैंपल की जांच सही से हो सके, इसके लिए टेस्टिंग लैब के साथ ही, मोबाइल टेस्टिंग लैब्स की संख्या बढ़ाई जाए।

होगी परीक्षण एवं निगरानी के लिए समर्पित टीमें तैनात

उन्होंने कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए अभी से खाद्य सुरक्षा को लेकर तैयारियों को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र के लिए परीक्षण एवं निगरानी के लिए समर्पित टीमें तैनात करने की बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि ईट राईट कैम्पस सर्टिफिकेशन को सर्वप्रथम सरकारी संस्थानों में बढ़ावा दिया जाए। इस अवसर पर सचिव श्री विनय शंकर पाण्डेय एवं अपर सचिव श्री रोहित मीणा सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

नेतन्याहू ने वैश्विक आलोचना के बीच इजराइल के लिए भारत के ‘जबरदस्त प्रेम’ का उल्लेख किया

उच्चतम न्यायालय की मंजूरी के बाद एशियाई खेलों 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी विनेश फोगाट

वित्तीय संस्थानों में बीते वित्त वर्ष 48,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 10,000 से अधिक मामले दर्ज

लंबित दाखिल-खारिज आवेदन 15 दिनों में निपटाएं : बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल

मैनपुरी में स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर में दो की मौत, 35 घायल

FAQ 1: प्रश्न: उत्तराखंड की दूसरी खाद्य परीक्षण लैब कब शुरू होगी?

उत्तर: दूसरी खाद्य परीक्षण लैब का लोकार्पण 7 जून 2026 को किया जाएगा।

FAQ 2: प्रश्न: बैठक में खाद्य सुरक्षा को लेकर क्या निर्देश दिए गए?

उत्तर: मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई और जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

FAQ 3: प्रश्न: कुंभ 2027 को लेकर क्या तैयारी की जा रही है?

उत्तर: कुंभ क्षेत्र में खाद्य परीक्षण और निगरानी के लिए विशेष टीमें तैनात होंगी।