सिग्नेचर ग्लोबल को गुरुग्राम की लक्जरी आवासीय परियोजना से 5,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद

सिग्नेचर ग्लोबल को गुरुग्राम की लक्जरी आवासीय परियोजना से 5,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद

सिग्नेचर ग्लोबल को गुरुग्राम की लक्जरी आवासीय परियोजना से 5,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद
Modified Date: February 15, 2026 / 03:48 pm IST
Published Date: February 15, 2026 3:48 pm IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल गुरुग्राम में एक ‘ब्रांडेड लक्जरी’ आवासीय परियोजना विकसित करने की योजना बना रही है। कंपनी को इससे लगभग 5,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने का अनुमान है।

सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने विश्वास जताया कि कंपनी चालू वित्त वर्ष के लिए 10,300 करोड़ रुपये के संशोधित बिक्री लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी।

उन्होंने रेखांकित किया कि उच्च प्रदूषण स्तर के कारण गुरुग्राम में निर्माण गतिविधियों पर दिसंबर तिमाही में जो प्रतिबंध लगा था, उसके हटने के बाद अब विभिन्न परियोजनाओं के कार्य में तेजी आई है। इसके परिणामस्वरूप, कंपनी को जनवरी-मार्च की अवधि के दौरान राजस्व प्राप्ति में तीव्र वृद्धि की आशा है।

कंपनी के पास गुरुग्राम के ‘सदर्न पेरिफेरल रोड’ (एसपीआर) पर 25 एकड़ जमीन है। इसमें से सात एकड़ भूमि पर ब्रांडेड घर विकसित किए जाएंगे, जबकि शेष 18 एकड़ में कार्यालय, खुदरा (रिटेल) और होटल व्यवसाय के लिए स्थान होगा।

अग्रवाल ने बताया, ‘हम सात एकड़ भूमि पर 20 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र वाली एक ब्रांडेड लक्जरी आवासीय परियोजना बनाएंगे। इससे 5,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।’

उन्होंने कहा कि ब्रांडेड आवास के लिए प्रतिष्ठित होटल श्रृंखलाओं से बातचीत की जा रही है और इसे अगले पांच-छह महीनों में बिक्री के लिए बाजार में उतार दिया जाएगा।

भाषा सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में