वायदा बाजार में चांदी 53 रुपये टूटी

वायदा बाजार में चांदी 53 रुपये टूटी

वायदा बाजार में चांदी 53 रुपये टूटी
Modified Date: July 10, 2023 / 03:05 pm IST
Published Date: July 10, 2023 3:05 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से चांदी का वायदा भाव सोमवार को 53 रुपये टूटकर 71,257 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का सितंबर आपूर्ति वाला अनुबंध 53 रुपये या 0.07 प्रतिशत की गिरावट से 71,257 रुपये प्रति किलोग्रा रह गया। इसमें 11,979 लॉट का कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.08 प्रतिशत के नुकसान से 23.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में