वायदा बाजार में चांदी 131 रुपये कमजोर
वायदा बाजार में चांदी 131 रुपये कमजोर
नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) सटोरियों के सौदा कम किये जाने से वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी का भाव 131 रुपये टूटकर 71,175 रुपये प्रति किलो पर रहा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 131 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,175 रुपये प्रति किलो रही। इसमें 21,844 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 1.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.04 डॉलर प्रति औंस रही।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


