हाजिर मांग से चांदी वायदा में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: February 22, 2021 12:50 pm IST

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) हाजिर कारोबार में मांग बढ़ने के चलते सटोरियों के सौदे बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी 248 रुपये मजबूत होकर 69,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी वाली चांदी 248 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत मजबूत होकर 69,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। इसमें 11,724 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि चांदी की कीमत में तेजी की मुख्य वजह घरेलू बाजार के सकारात्मक संकेतों के दम पर सटोरियों द्वारा अपने सौदे बढ़ाना है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27.54 डालर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भाषा

सुमन महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में