कमजोर मांग से चांदी के वायदा भाव में 4,232 रुपये की गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी के वायदा भाव में 4,232 रुपये की गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 01:06 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 01:06 PM IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) कमजोर घरेलू मांग और अमेरिकी डॉलर की मजबूती से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सोमवार को 4,232 रुपये टूटकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 4,232 रुपये या 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,55,203 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इस दौरान 5,787 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में खुदरा मांग कमजोर रहने के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में व्यापक आर्थिक चुनौतियों के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स में मई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव 1.28 अमेरिकी डॉलर या 1.58 प्रतिशत टूटकर 80.06 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा निहारिका

निहारिका