चांदी का वायदा भाव 671 रुपये टूटकर 98,805 रुपये प्रति किलोग्राम पर

चांदी का वायदा भाव 671 रुपये टूटकर 98,805 रुपये प्रति किलोग्राम पर

चांदी का वायदा भाव 671 रुपये टूटकर 98,805 रुपये प्रति किलोग्राम पर
Modified Date: March 13, 2025 / 01:50 pm IST
Published Date: March 13, 2025 1:50 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) प्रतिभागियों के अपने सौदे घटाने से बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 671 रुपये घटकर 98,805 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 671 रुपये या 0.67 प्रतिशत घटकर 98,805 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 22,416 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में मौजूदा स्तर पर प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर असर पड़ा।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.63 प्रतिशत गिरकर 33.53 डॉलर प्रति औंस पर था।

भाषा

अनुराग

अनुराग


लेखक के बारे में