कमजोर मांग से चांदी का वायदा भाव में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी का वायदा भाव में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 28, 2022 / 05:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे चांदी का वायदा भाव सोमवार को 505 रुपये की गिरावट के साथ 68,331 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का मई आपूर्ति वाला अनुबंध 505 रुपये या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68,331 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 6,113 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25.29 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश