Droupadi Murmu MP Visit: आज से पांच दिनों तक मध्यप्रदेश में रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल, सामने आया पूरा शेड्यूल

Ads

Droupadi Murmu MP Visit: आज से पांच दिनों तक मध्यप्रदेश में रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल, सामने आया पूरा शेड्यूल

Droupadi Murmu MP Visit | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रपति Droupadi Murmu 22 जून तक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी
  • ओंकारेश्वर में करेंगी दर्शन
  • अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल

इंदौर: Droupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 22 जून तक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी और इस दौरान वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही ओंकारेश्वर में भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और कूनो राष्ट्रीय उद्यान भी जाएंगी। राष्ट्रपति आज दिल्ली इंदौर पहुंचेंगी और बैतूल जाएंगी जहां वह ब्रह्माकुमारी संस्थान के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

President Droupadi Murmu MP Visit तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 9.25 बजे इंदौर पहुंचेगी। जिसके बाद ओंकारेश्वर पहुंचेंगी और ओंकारेश्वर व ममलेश्वर मंदिर में दर्शन एवं आरती करेंगी। (Droupadi Murmu Omkareshwar Visit) उसके दूसरे दिन 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में (International Sickle Cell Day Omkareshwar) शामिल होंगी। फिर 20 जून की शाम जबलपुर पहुंचेंगी। वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तैयारियां कर ली है और हाई अलर्ट पर है। इंदौर एयरपोर्ट और आसपास का इलाका ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया गया। 19 जून तक शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

वीवीआईपी मूवमेंट के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रभावित

इसके अलावा यातायात भी प्रभावित रहेंगी। इंदौर-इच्छापुर मार्ग के भारी मालवाहक वाहनों का रूट बदल दिया गया। इंदौर-खंडवा और खंडवा-इंदौर रूट के भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। वहीं भारी वाहन मंडलेश्वर, खरगोन, भीकनगांव और कसरावद होकर गुजरेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

राष्ट्रपति का दौरा कब तक रहेगा?

18 जून से 22 जून तक।

राष्ट्रपति सबसे पहले कहाँ जाएंगी?

इंदौर से ओंकारेश्वर मंदिर।

19 जून को राष्ट्रपति किस कार्यक्रम में शामिल होंगी?

अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम, ओंकारेश्वर।