Reported By: Arun Mishra
,Datia Firing News /Image Credit: Social Media
Datia Firing News: मध्य प्रदेश के दतिया में बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। कोतवाली थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने कार सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। करीब एक दर्जन राउंड फायर किए जाने की बात सामने आ रही है। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Datia Firing News जानकारी के अनुसार, कुछ युवक सिद्धार्थ कॉलोनी में आयोजित एक सगाई समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के दौरान विशाल कुशवाहा नामक युवक को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना (Datia Firing News) मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग करने वाले बदमाश कौन थे और वारदात के पीछे क्या कारण था। प्रारंभिक जानकारी में पुरानी रंजिश को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।