चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
Modified Date: May 12, 2026 / 02:56 pm IST
Published Date: May 12, 2026 2:56 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) वायदा कारोबार में चांदी की कीमतें मंगलवार को शुरुआती बढ़त हुए गंवाते हुए 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं।

अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से बढ़ते तनाव ने निवेशकों की कीमती धातुओं के प्रति रुचि को कम कर दिया था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जुलाई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध का भाव 1,346 रुपये या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,76,965 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 7,451 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.88 डॉलर प्रति औंस रही।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को खारिज करने के बाद सर्राफा व्यापार में अस्थिरता आ गई है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में