हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: October 21, 2020 10:19 am IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग होने की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 391 रुपये की तेजी के साथ 63,515 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिये चांदी का भाव 391 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,515 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 16,229 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.18 डालर प्रति औंस हो गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में