हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: October 14, 2020 11:01 am IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को कारोबारियों अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे चांदी वायदा कीमत 565 रुपये की तेजी के साथ 61,107 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिये चांदी का भाव 565 रुपये यानी 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,107 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 15,770 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

न्यूयार्क में चांदी की कीमत 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.38 डालर प्रति औंस हो गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में