कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - May 12, 2021 / 11:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 502 रुपये की गिरावट के साथ 71,427 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 502 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,427 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 10,165 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.48 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश