Bua Marry with Bhatija: बुआ ने अपने ही भाई के बेटे को बना लिया पति, घर से भागकर मंदिर में रचाई शादी, लंबे समय से चल रहा था अफेयर

Ads

Bua Marry with Bhatija: बुआ ने अपने ही भाई के बेटे को बना लिया पति, घर से भागकर मंदिर में रचाई शादी, लंबे समय से चल रहा था अफेयर

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 01:04 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 01:06 PM IST

Bua Marry with Bhatija: बुआ ने अपने ही भाई के बेटे को बना लिया पति, घर से भागकर मंदिर में रचाई शादी, लंबे समय से चल रहा था अफेयरBua Marry with Bhatija: बुआ ने अपने ही भाई के बेटे को बना लिया पति, घर से भागकर मंदिर में रचाई शादी, लंबे समय से चल रहा था अफेयर / Image: Viral Video / Image: Viral Video

HIGHLIGHTS
  • युवती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • लड़के पक्ष पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
  • वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी

मधेपुरा: Bua Marry with Bhatija कहने को तो हम आज एआई के युग में जी रहे हैं, लेकिन आज भी कई मामलों में पुरानी बातों और मान्यताओं को धरे बैठे हैं। ऐसा ही कुछ लव मैरिज के मामलों में देखने को मिलता है। एक ओर जहां सरकार अंर्तजातीय विवाह को प्रोत्साहन देती है तो दूसरी ओर अंर्तजातीय विवाह करने वालों को समाज के ठेकेदारों से प्रताड़ित होना पड़ता है। प्रेम विवाह करने वालों को प्रताड़ित किए जाने का ऐसा ही एक मामला बिहार के माधेपुरा से सामने आया है, जहां युवती की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पंचायत ने लगाया एक लाख रुपए का जुर्माना

Bua Marry with Bhatija मिली जानकारी के अनुसार माधेपुरा जिले के हसनपुरा निवासी 22 साल की पूजा कुमारी ने एक महीने पहले अपने रिश्ते में लगने वाले भतीजे से बिट्टू कुमार से घर से भागकर शादी कर ली थी। शादी के बाद जब दोनों घर पहुंचे तो परिवार ही नहीं गांव में भी बवाल मच गया और मामला सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई। पंचायत में प्रेमी युगल को अलग करने का निर्णय लिया गया और लड़का पक्ष पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह राशि लड़की के परिजनों को देने का फैसला भी हुआ।

युवती को उसके परिजनों ने पीटा

बताया गया कि 8 जून को पूजा जैसे ही ससुराल पहुंची उसे पंचायत के फैसले के बाद उसे उसके मायके वाले वापस ले गए। लेकिन पूजा की मानें तो घर पहुंचते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। वायरल वीडियो में युवती की मां उसे बाल पकड़कर जमीन पर पटकती नजर आ रही है, जबकि पिता उसके गले पर पैर रखकर दबाव बनाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती को बचाकर थाना ले जाया गया।

युवती ने की लिखित शिकायत

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो और आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।युवती की मां दुलारी देवी ने रोते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को बड़े लाड़-प्यार से पाला और मैट्रिक तक पढ़ाया-लिखाया, लेकिन बेटी ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह कर लिया। उन्होंने कहा कि परिवार ने बेटी की शादी के कई सपने देखे थे, जो टूट गए। उनका आरोप है कि बेटी ससुराल वालों के बहकावे में आकर अपने ही माता-पिता पर केस कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस युवक से बेटी ने शादी की है, वह रिश्ते में उसका भतीजा लगता है।

मां ने बेटी से तोड़ दिया नाता

मां ने स्वीकार किया कि लड़का पक्ष के साथ विवाद के बाद उन्होंने बेटी के साथ मारपीट की थी। उन्होंने कहा कि अब उनका बेटी से कोई संबंध नहीं है। लड़के के पिता गजेंद्र राजभर ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा से कुछ दिन पहले दोनों घर छोड़कर चले गए थे। काफी खोजबीन के बाद लड़की को वापस उसके परिवार के हवाले किया गया। बाद में पंचायत में दोनों को अलग करने का निर्णय लिया गया और लड़की की शादी के लिए लड़का पक्ष से एक लाख रुपये देने का फैसला हुआ। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने 1 लाख रुपये की व्यवस्था कर लड़की के माता-पिता को दिए।

उन्होंने बताया कि बाद में लड़की को उसके ननिहाल भेज दिया गया, लेकिन वहीं से दोनों फिर संपर्क में आए और दोबारा घर छोड़कर दूसरे राज्य चले गए। कुछ दिनों बाद दोनों वापस गांव लौट आए। आरोप है कि 8 जून को लड़की की मां उसे उनके घर से जबरन ले गई और अपने घर के बाहर धूप में काफी देर तक खड़ा रखा। इसके बाद माता-पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और हत्या का प्रयास किया। घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसने थाना में आवेदन दिया। लड़के के पिता ने कहा कि उनका परिवार बहू को अपने साथ रखने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें

मामला किस जिले का है?

यह मामला बिहार के मधेपुरा जिले के हसनपुरा गांव का बताया जा रहा है।

युवती ने किससे शादी की थी?

युवती पूजा कुमारी ने अपने रिश्ते में लगने वाले युवक बिट्टू कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था।

पंचायत ने क्या फैसला सुनाया था?

पंचायत ने दोनों को अलग करने का निर्णय लिया और लड़के पक्ष पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?

वायरल वीडियो में युवती के साथ कथित मारपीट होती दिखाई दे रही है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।