Gold Silver Price 14 June 2026: ग्राहकों की तो निकल पड़ी! सोना 9,000 रुपये से ज्यादा टूटा, चांदी 20,000 रुपये से ज्यादा लुढ़की, खरीदारों की मुंह मांगी मुराद हुई पूरी

Ads

Gold Silver Price 14 June 2026: जून महीने में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई है। सोना 9,434 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। जबकि चांदी 20,971 रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गई है। हालांकि शुक्रवार को दोनों धातुओं की गिरावट पर कुछ हद तक रोक लगी थी।

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 12:49 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 12:51 PM IST

(Gold Silver Price 14 June 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • जून में सोना 9,434 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ।
  • चांदी की कीमत में 20,971 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई।
  • 24 कैरेट सोना 29 मई के मुकाबले काफी नीचे आ गया है।

नई दिल्ली: Gold Silver Price 14 June 2026: जून महीने में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस महीने सोना 9,434 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई है और यह 20,971 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गई है। लेकिन शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट पर कुछ समय के लिए ब्रेक भी लगा था।

मई और जून के रेट में बड़ा अंतर

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 29 मई 2026 को 24 कैरेट सोना 1,57,043 रुपये प्रति 10 ग्राम था। लेकिन 12 जून तक यह घटकर 1,47,609 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसी तरह चांदी का भाव 29 मई को 2,63,966 रुपये प्रति किलोग्राम था जो 12 जून को घटकर 2,42,295 रुपये रह गया। इस दौरान चांदी में 20,971 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि IBJA शनिवार और रविवार को नए रेट जारी नहीं करती है।

अलग-अलग कैरेट के सोने के नए रेट

12 जून की शाम तक बाजार में 23 कैरेट सोना 1,47,208 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं 22 कैरेट सोना 1,35,385 रुपये, 18 कैरेट सोना 1,10,850 रुपये और 14 कैरेट सोना 86,463 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ये सभी कीमतें बिना जीएसटी और मेकिंग चार्ज के हैं। इसलिए अंतिम कीमत इससे अधिक हो सकती है।

शुक्रवार को कीमतों में आई थोड़ी रिकवरी

गुरुवार को 24 कैरेट सोना 1,44,782 रुपये प्रति 10 ग्राम था लेकिन शुक्रवार को यह बढ़कर 1,47,800 रुपये तक पहुंच गया। इस बढ़ोतरी का कारण वैश्विक स्तर पर तनाव में कमी बताया जा रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में सुधार के संकेत मिलने से निवेशकों की धारणा बदली। जिससे सोने में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली।

बाजार में मांग

घरेलू बाजार में शादियों का सीजन नहीं होने से सोने और चांदी की मांग (Demand For Gold and Silver) कम हो गई है जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा सरकार ने भी सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। बढ़ती महंगाई और वैश्विक अनिश्चितता का भी बुलियन मार्केट पर असर पड़ा है। जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

जून में सोने की कीमत कितनी गिरी है?

जून में सोना करीब 9,434 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।

चांदी में कितनी गिरावट आई है?

चांदी की कीमत में लगभग 20,971 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।

24 कैरेट सोने का नया रेट क्या है?

12 जून तक 24 कैरेट सोना लगभग 1,47,609 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा।

क्या शुक्रवार को भी कीमतें गिरी थीं?

नहीं, शुक्रवार को सोने-चांदी की गिरावट पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगा था और हल्की रिकवरी देखी गई।