निवेश आकर्षित करने के लिए आंध्र के मुख्यमंत्री दो दिन की सिंगापुर यात्रा पर

Ads

निवेश आकर्षित करने के लिए आंध्र के मुख्यमंत्री दो दिन की सिंगापुर यात्रा पर

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 01:34 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 01:34 PM IST

अमरावती, 14 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू निवेश आकर्षित करने, आर्थिक साझेदारी को सुदृढ़ बनाने तथा राज्य के विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के मकसद से सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को रवाना हो गए।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु से प्रस्थान किया और शाम तक उनके सिंगापुर पहुंचने की संभावना है।

यहां जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री निवेश आकर्षित करने, आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने और आंध्र प्रदेश की विकास पहल को गति देने के उद्देश्य से सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए हैं।’’

मुख्यमंत्री 15 और 16 जून को विभिन्न बैठकों तथा निवेश संबंधी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

भाषा यासिर अजय

अजय