कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 271 रुपये की गिरावट के साथ 71,140 रुपये प्रति किलो रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 271 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत की हानि के साथ 71,140 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 11,445 लॉट के लिये सौदे किये गये।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.78 डालर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


