Sex Racket Busted In Delhi: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, अंदर का नजारा देख उड़े सबके होश
Sex Racket Busted In Delhi: दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में एक स्पा की आड़ में संचालित एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
Sex Racket Busted In Delhi| Photo Credit: AI
- देश की राजधानी दिल्ली में चल रहा था देह व्यापार का धंधा।
- पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
- पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच महिलाओं को वहां से छुड़ाया ।
Sex Racket Busted In Delhi: नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में एक स्पा की आड़ में संचालित एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है और अवैध गतिविधियों का संचालन करने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई मध्य दिल्ली में अनैतिक तस्करी गतिविधियों के बारे में मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस ने कैसे किया भंडाफोड़?
पुलिस ने बताया कि आरोपों की पुष्टि के लिए एक छापेमारी टीम ने एक कॉन्स्टेबल को ग्राहक बनाकर उस जगह पर भेजा और उसे पैसे के बदले यौन सेवाओं की कथित तौर पर पेशकश की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘नकली ग्राहक ने स्पा संचालक को पहले से चिन्हित 1,800 रुपए के नोट दिए और उसे यौन सेवाओं के लिए एक महिला से मिलवाया गया। (Sex Racket Busted In Delhi) संकेत मिलने के बाद छापेमारी टीम परिसर में दाखिल हुई और तलाशी ली।’
पुलिस ने स्पा संचालक को किया गिरफ्तार
Sex Racket Busted In Delhi: अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को ऐसे सबूत मिले जिनसे स्पा में देह व्यापार संचालित किये जाने का पता चला और संचालक सावेद अली उर्फ शबीर को गिरफ्तार कर लिया गया। (Sex Racket Busted In Delhi) पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पांच महिलाओं को वहां से छुड़ाया गया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की पहचान गोपनीय रखी गई है और जांच जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP Train Accident: MP में ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत, महज इस अफवाह ने ले ली चारों की जान, दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट बाधित
- CM Vishnu Deo Sai News: सीएम साय ने प्रदेश के इस जिले को दी सौगात, 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- TMC Crisis Latest News: ममता बनर्जी के लिए एक और खतरे की घंटी! संसद में अलग गुट की मांग लेकर स्पीकर से मिलेंगे बागी सांसद, जानिए कौन हो सकता है पार्टी का लीडर

Facebook


