कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: June 24, 2021 11:47 am IST

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 102 रुपये की हानि के साथ 67,830 रुपये प्रति किलो रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 102 रुपये यानी 0.15 प्रतिशत की हानि के साथ 67,830 रुपये प्रति किलो रह गया। इस वायदा अनुबंध में 8,726 लॉट के लिये सौदे किये गये।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.09 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में