Football Coach Raped Minor Student : करियर बनाने का झांसा देकर फुटबॉल कोच ने नाबालिग के साथ मिटाई हवस, फिर वीडियो बनाकर सालों तक करता रहा ब्लैकमेल

करियर बनाने का झांसा देकर फुटबॉल कोच ने नाबालिग के साथ मिटाई हवस, फिर वीडियो बनाकर सालों तक करता रहा ब्लैकमेल

Football Coach Raped Minor Student : करियर बनाने का झांसा देकर फुटबॉल कोच ने नाबालिग के साथ मिटाई हवस, फिर वीडियो बनाकर सालों तक करता रहा ब्लैकमेल

Football Coach Raped Minor Student / Image Source : X

Modified Date: June 15, 2026 / 11:02 am IST
Published Date: June 15, 2026 10:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • कोच ने करियर का झांसा देकर 17 साल की नाबालिग खिलाड़ी का किया यौन शोषण।
  • आपत्तिजनक वीडियो-फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की देता था धमकी।
  • पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट में दबोचा।

पालघर :Football Coach Raped Minor Student :  महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वसई इलाके में एक निजी फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र चलाने वाले कोच पर 17 साल की नाबालिग लड़की का पिछले तीन साल तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 वर्षीय आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन साल तक शारीरिक और यौन शोषण

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने साल 2023 में फुटबॉल की ट्रेनिंग लेने के लिए आरोपी के कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था। इस दौरान कोच ने खेल के क्षेत्र में बेहतरीन मौकों और अच्छा करियर बनवाने का भरोसा दिलाकर पहले लड़की का विश्वास जीता। इसके बाद उसने पिछले तीन सालों में कथित तौर पर उसका शारीरिक और यौन शोषण किया।

वीडियो और फोटो के नाम पर देता था धमकी

लड़की का आरोप है कि आरोपी कोच ने उसके कुछ वीडियो भी बनाए और तस्वीरें भी खींचीं। Cyber Blackmailing Underage Case जब पीड़िता ने इस प्रताड़ना से तंग आकर कोच से बातचीत कम कर दी, तो आरोपी उसे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने आखिरकार अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने माणिकपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Sports Academy Crime Investigation जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। माणिकपुर पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.