LPG Gas Cylinder Price Today: क्या आज फिर बदल गए गैस सिलेंडर के रेट? तेल कंपनियों की नई एडवाइजरी जारी, तुरंत चेक करें आज का ताजा रेट कहीं जेब पर न पड़ जाए भारी!

LPG Gas Cylinder Price Today: तेल विपणन कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि LPG सिलेंडर उनकी संपत्ति है और सिर्फ रजिस्टर्ड उपभोक्ता ही उनका उपयोग कर सकते हैं। बिना अनुमति सिलेंडर बेचना, किसी और को देना या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदी-बिक्री करना नियमों का उल्लंघन है।

LPG Gas Cylinder Price Today: क्या आज फिर बदल गए गैस सिलेंडर के रेट? तेल कंपनियों की नई एडवाइजरी जारी, तुरंत चेक करें आज का ताजा रेट कहीं जेब पर न पड़ जाए भारी!

(LPG Gas Cylinder Price Today/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 15, 2026 / 10:52 am IST
Published Date: June 15, 2026 10:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • LPG सिलेंडर केवल रजिस्टर्ड उपभोक्ता ही उपयोग कर सकते हैं
  • सिलेंडर का मालिकाना हक तेल कंपनियों के पास रहता है
  • ऑनलाइन या खुले बाजार में सिलेंडर बेचना गैरकानूनी है

नई दिल्ली: LPG Gas Cylinder Price Today: तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर को लेकर ग्राहकों के लिए अहम जानकारी जारी की है। कंपनियों ने साफ कहा है कि एलपीजी सिलेंडर उनकी संपत्ति है और इसे सिर्फ रजिस्टर्ड उपभोक्ता ही इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी तरह की खरीदी-बिक्री या ट्रांसफर नियमों के खिलाफ है और ऐसा करने पर कार्रवाई हो सकती है।

सिलेंडर का मालिकाना हक और नियम

भारत गैस सहित तेल कंपनियों के अनुसार एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी डिपॉजिट के आधार पर दिया जाता है। इसका मतलब है कि सिलेंडर का मालिकाना हक कंपनी के पास ही रहता है। जबकि ग्राहक को केवल उपयोग का अधिकार मिलता है। इसलिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को सिलेंडर बेचना या देना पूरी तरह गैरकानूनी है।

ऑनलाइन बिक्री पर सख्त रोक

कंपनियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि एलपीजी सिलेंडर की बिक्री किसी भी ऑनलाइन मार्केटप्लेस, सोशल मीडिया या अनधिकृत वेबसाइट पर नहीं की जा सकती। ऐसे प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले सिलेंडर नकली या सुरक्षा मानकों के खिलाफ हो सकते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

PNG उपभोक्ताओं के लिए निर्देश

जो ग्राहक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन ले चुके हैं वे अपना एलपीजी कनेक्शन नजदीकी गैस वितरक के पास जाकर सरेंडर कर सकते हैं। कनेक्शन बंद करने पर उनकी सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि वापस कर दी जाएगी। कंपनियों ने उपभोक्ताओं को सही प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी है।

आज के एलपीजी सिलेंडर के दाम

आज सोमवार 15 जून को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 3,113.50 रुपये है। वहीं, लेह में घरेलू एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा 1,179 रुपये और मुंबई में सबसे सस्ता लगभग 941 रुपये में मिल रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।