कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - October 13, 2020 / 10:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को कारोबारियों अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे चांदी वायदा कीमत 500 रुपये की हानि के साथ 62,598 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर अनुबंध के लिये चांदी का भाव 500 रुपये यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,598 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 16,347 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

न्यूयार्क में चांदी 0.91 प्रतिशत घटकर 25.04 डालर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश

राजेश

राजेश