अमेठी, छह जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पांच साल की एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के लिए एक दुकानदार को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुसाफिरखाना के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है ।
पिता की शिकायत के मुताबिक, घटना चार जून को उस समय हुई, जब बच्ची कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान पर गयी थी।
अधिकारी ने बताया कि बच्ची ने घर लौटने के बाद आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और शनिवार को एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
भाषा सं जफर रवि कांत जितेंद्र
जितेंद्र