हाजिर मांग की वजह से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग की वजह से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग की वजह से चांदी वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: June 1, 2021 10:51 am IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 1,002 रुपये की तेजी के साथ 72,900 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 1,002 रुपये यानी 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,900 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 11,883 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू मांग में तेजी के कारण कारोबारियों की ताजा लिवाली से चांदी वाायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 28.38 डालर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में