Telegram Ban in India: भारत में बंद हुआ टेलीग्राम, केंद्र सरकार ने लगाई रोक, जानिए किस वजह से लिया ये फैसला?

Telegram Ban in India: भारत में बंद हुआ टेलीग्राम, केंद्र सरकार ने लगाई रोक, जानिए किस वजह से लिया ये फैसला?

Telegram Ban in India: भारत में बंद हुआ टेलीग्राम, केंद्र सरकार ने लगाई रोक, जानिए किस वजह से लिया ये फैसला?

Telegram Ban in India | Photo Credit: AI

Modified Date: June 16, 2026 / 11:19 am IST
Published Date: June 16, 2026 10:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • टेलीग्राम पर अस्थायी रोक
  • NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार और NTA का बड़ा फैसला
  • 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली: Telegram Ban in India केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने टेलीग्राम पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी है। (India Telegram Ban) यह फैसला परीक्षा से जुड़ी भ्रामक सूचनाओं और फर्जी दावों के प्रसार को रोकने के इरादे से लिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार द्वारा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के फैसले का स्वागत किया है।

जानें किस वजह से लगाई रोक

Neet Exam Telegram Ban दरअसल, NEET-UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा पहले 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद करीब 10 दिन बाद इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया और नई तारीख 21 जून तय की गई।

साथ ही प्लेटफॉर्म को ऑर्डर दिए गए हैं कि भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज पर से मैसेज एडिट की सुविधा को भी बंद करने को कहा है। यह समय 30 जून 2026 को समाप्त होगा। यह कदम प्लेटफॉर्म के उस स्पेशल स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

कब तक रहेगा बैन

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार, टेलीग्राम की सेवाओं पर 22 जून 2026 तक अस्थायी रोक लगाई गई है। वहीं एजेंसी ने स्पष्ट किया कि NEET-UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगा और प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित है। किसी भी तरह का पेपर लीक नहीं हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।