Suzlon Energy Share Price: क्या शुरू हो गई बड़ी रैली? सरकारी फैसले के बाद Suzlon Energy के शेयर में जोरदार तेजी, निवेशकों को मिला चौंकाने वाला फायदा

Suzlon Energy Share Price: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने WT-MARUT पोर्टल लॉन्च किया है। यह विंड एनर्जी के उपकरणों की फैक्ट्री से लेकर प्रोजेक्ट साइट तक पूरी सप्लाई चेन को ट्रैक करने में मदद करेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कामकाज में जवाबदेही व नियमों का पालन बेहतर होगा। (NSE: SUZLON, BSE: 532667)

Suzlon Energy Share Price: क्या शुरू हो गई बड़ी रैली? सरकारी फैसले के बाद Suzlon Energy के शेयर में जोरदार तेजी, निवेशकों को मिला चौंकाने वाला फायदा

(Suzlon Energy Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 16, 2026 / 01:17 pm IST
Published Date: June 16, 2026 1:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Suzlon Energy का शेयर 5% से ज्यादा उछला।
  • सरकार पुराने विंड टर्बाइन बदलने की योजना पर काम कर रही है।
  • WT-MARUT पोर्टल से सप्लाई चेन में पारदर्शिता बढ़ेगी।

नई दिल्ली: Suzlon Energy Share Price: केंद्रीय रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि भारत में बड़ी संख्या में पुरानी विंड टर्बाइन मौजूद है। जिन्हें आधुनिक और अधिक क्षमता वाली मशीनों से बदला जा सकता है। उनका कहना है कि नई तकनीक से उन्हीं स्थानों पर पहले से ज्यादा बिजली पैदा की जा सकती है। इस बयान के बाद निवेशकों की रुचि बढ़ी और बाजार में सकारात्मक माहौल बन गया।

सुजलॉन के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी

इस बयान का सीधा असर Suzlon Energy के शेयर पर देखने को मिला। 16 जून को कंपनी का शेयर 5% से ज्यादा चढ़ गया। दोपहर 12:28 बजे के आसपास यह शेयर 58.15 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। दिन के दौरान यह 59.24 रुपये के उच्च स्तर तक गया। जबकि न्यूनतम स्तर 53.90 रुपये रहा। पिछले कुछ दिनों में भी शेयर में मजबूत तेजी देखी गई है। जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

WT-MARUT पोर्टल से बढ़ेगी पारदर्शिता

प्रह्लाद जोशी ने WT-MARUT नामक नया डिजिटल पोर्टल भी लॉन्च किया। यह पोर्टल विंड एनर्जी के पार्ट्स की फैक्ट्री से लेकर प्रोजेक्ट साइट तक पूरी सप्लाई चेन को ट्रैक करने में मदद करेगा। इससे सिस्टम में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों का पालन बेहतर होगा। सरकार का मानना है कि यह कदम पूरी इंडस्ट्री को डिजिटल और मजबूत बनाने में मदद करेगा।

विंड एनर्जी सेक्टर में भारत की बड़ी योजना

गोवा में आयोजित ग्लोबल विंड डे कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि भारत का विंड एनर्जी सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इंडस्ट्री से 30 दिनों के भीतर देशभर में पुरानी टर्बाइनों का पूरा डेटा तैयार करने को कहा है। साथ ही भारत 2030 तक 100 GW और 2036 तक 156 GW विंड एनर्जी क्षमता हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है।

Suzlon Energy Ltd शेयर प्राइस और मार्केट डेटा (16 जून)

पैरामीटर विवरण
कंपनी Suzlon Energy Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 58.15
आज का बदलाव +4.64% (+₹2.58)
समय 16 जून, 12:28 PM IST
ओपन (Open) ₹ 56.12
हाई (High) ₹ 59.24
लो (Low) ₹ 53.90
मार्केट कैप ₹79.93K करोड़
P/E रेशियो 25.17
52-सप्ताह हाई ₹ 68.30
52-सप्ताह लो ₹ 38.19
डिविडेंड लागू नहीं
तिमाही डिविडेंड लागू नहीं

Suzlon शेयर का प्रदर्शन

कंपनी ने बताया कि कर्नाटक के विजयनगर में प्रह्लाद जोशी ने Suzlon के S175 (5 MW) विंड टरबाइन का अनावरण भी किया। इसमें 175-मीटर रोटर, 160-मीटर हाइब्रिड टावर और 247.5-मीटर ब्लेड टिप ऊंचाई जैसी आधुनिक तकनीक शामिल है। शेयर की बात करें तो पिछले एक हफ्ते में यह 5% से ज्यादा, एक महीने में 7% से अधिक और तीन महीने में 41% तक चढ़ चुका है। हालांकि एक साल के आधार पर यह थोड़ा कमजोर रहा है लेकिन लंबी अवधि में इसमें 290% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।